मुंह में छाले होने पर क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 16:34

मुंह में छाले होने पर खाए जाने वाले फूड | Foods to Eat in Mouth Ulcer

दही

दिन में कम से कम एक कप दही खाने पर आपको मुंह के छालों से छुटकारा भी मिलेगा और बार-बार छालों की दिक्कत भी नहीं होगी. ये आपके पेट को ठंडक भी प्रदान करती है.

तरबूज

रसभरे फल खाना मुंह के छालों से राहत दिलाता है. आप तरबूज के अलावा अंगूर या खरबूजा भी खा सकते हैं.

शहद

शहद एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरा होता है. आप इसे खा भी सकते हैं और छालों पर लगा भी सकते हैं. इससे छाले नहीं फैलते.

तुलसी

तुलसी के पत्ते चबाकर पानी पीने से मुंह के छालों से आराम मिलता है. इससे छाले (Ulcer) खत्म होने लगते हैं.

टमाटर

कच्चे टमाटर को खाने पर आपके मुंह के छाले खत्म होते हैं. कई लोग छालों से छुटकारा पाने के लिए टमाटर के रस को छालों पर भी लगाते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info